Download File

Employee of the Month

Emplyee-profile

Employee Of Month :2026-March

Name :Keshav Choursiya

Designation :Regional Manager

District :BARAN

RM Name :Keshav Choursiya

Nodal Name :Shivdan Ram Yadav

Achievement : क्षेत्रीय प्रबंधक, रीजन बारा (जिला), श्री केशव कुमार चौरसिया को राजस्थान महिला निधि में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। श्री चौरसिया ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 99% तक ऋण वसूली सुनिश्चित की तथा राजस्थान महिला निधि में सर्वाधिक ऋण आवेदनों का सफलतापूर्वक प्रोसेसिंग कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Emplyee-profile

Employee Of Month :2026-March

Name :Anuradha Sharma

Designation :Assistant Manager

District :KOTA

RM Name :Keshav Choursiya

Nodal Name :Shivdan Ram Yadav

Achievement : श्रीमती अनुराधा शर्मा को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने सर्वाधिक ऋण वितरण (₹22,50,03,243) करते हुए सशक्त रिकवरी प्रदर्शन दर्ज किया। उनका ऋण वसूली प्रतिशत 99.29% रहा तथा उन्होंने कुल 3,230 ऋण आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर संस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया।

Emplyee-profile

Employee Of Month :2026-March

Name :Devendra Kumar Sharma

Designation :Regional Manager

District :ALWAR

RM Name :Devendra Kumar Sharma

Nodal Name :Shivdan Ram Yadav

Achievement : क्षेत्रीय प्रबंधक, रीजन अलवर (जिला), श्री देवेंद्र कुमार शर्मा को राजस्थान महिला निधि द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने अपनी दक्षता एवं समर्पण का परिचय देते हुए 99.89% तक ऋण वसूली सुनिश्चित की। साथ ही, उन्होंने राजस्थान महिला निधि में दूसरे स्थान पर रहते हुए सर्वाधिक ऋण आवेदनों का सफलतापूर्वक प्रोसेसिंग कर एक प्रेरणादायक एवं उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Emplyee-profile

Employee Of Month :2025-December

Name :Himanshu Sharma

Designation :Assistant Manager

District :BUNDI

RM Name :Keshav Choursiya

Nodal Name :Shivdan Ram Yadav

Achievement : श्री हिमांशु शर्मा को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने उल्लेखनीय स्तर पर ऋण वितरण (₹14,02,94,507) करते हुए उत्कृष्ट रिकवरी प्रदर्शन प्रदर्शित किया। उनका ऋण वसूली प्रतिशत 99.56% रहा तथा उन्होंने कुल 2,479 ऋण आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर संस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Emplyee-profile

Employee Of Month :2026-March

Name :Pushpa ji

Designation :Assistant Manager

District :BARMER

RM Name :Rahul Sharma

Nodal Name :Radha Mohan Saini

Achievement : श्रीमती पुष्पा जी ने बाड़मेर जिले में कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने जैसलमेर जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्र वाले जिले में भी जाकर कम समय में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। राजस्थान महिला निधि के लिए दोनों जिले क्षेत्रफल की दृष्टि से अत्यंत बड़े और चुनौतीपूर्ण हैं, फिर भी उन्होंने समर्पण और परिश्रम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें राजस्थान महिला निधि द्वारा सम्मानित किया गया।

Emplyee-profile

Employee Of Month :2026-March

Name :Ramesh Vaishnav

Designation :Assistant Manager

District :CHURU

RM Name :Devendra Kumar Sharma

Nodal Name :Shivdan Ram Yadav

Achievement : राजस्थान महिला निधि में श्री रमेश वैष्णव ने चूरू जिले में 100% ऋण वसूली कर उत्कृष्ट कार्य किया। उनके इस श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

Emplyee-profile

Employee Of Month :2026-March

Name :Heena bee

Designation :Assistant Manager

District :BUNDI

RM Name :Keshav Choursiya

Nodal Name :Shivdan Ram Yadav

Achievement : सुश्री हिना बी ने राजस्थान महिला निधि में बूंदी जिले में कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने उच्च रिकवरी प्रतिशत प्राप्त करने के साथ-साथ ऋण वितरण में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2025–26 में राजस्थान महिला निधि द्वारा सम्मानित किया गया।

Loan Disbursement Status

  • Total No. District 41

  • Total No. Block 279

  • Total No. CLF 741

  • Total No. VO 10664

  • Total No. SHG 42142

  • Total No. SHG Members 191666

  • Total Disbursement Current Financial Year 1608590187

  • Total Disbursement Previous Financial Year 4076307514

About Schemes

Samarath Sakhi Rin Yojna

राजीविका कैडर जो स्वयं सहायता समूहों के मानदेय प्राप्त सदस्य है, उक्त योजना के अन्तर्गत राजस्थान महिला निधि से ऋण प्राप्ति हेतु पात्र होंगे। महिला निधि से समर्थ सखी ऋण योजना का उद्देश्य नए इंजन चालित दोपहिया वाहन (स्कूटी, स्कूटर गीयर, स्वचालित इलेक्ट्रिक क्ट्रिक बाइक सहित) की खरीद के लिए ऋण प्रदान करना। योजना में पुराने दुपहिया वाहन की खरीद अनुमत नहीं है।

Read More
About Schemes-img

Mukhyamantri LakhPati Didi

लखपति दीदी एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं जिनकी वार्षिक घरेलू आय ₹1,00,000 से अधिक होती है। वित्तीय सफलता के अलावा, वे स्थायी आजीविका पद्धतियों को अपनाकर और एक सभ्य जीवन स्तर प्राप्त करके भी प्रेरणा देती हैं। स्वयं सहायता समूह सामूहिक कार्रवाई, वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के माध्यम से इस यात्रा में सहयोग करते हैं और सदस्यों को उद्यमशीलता के लिए सशक्त बनाते हैं। सरकार इस पहल का सक्रिय रूप से समर्थन करती है, विविध आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देती है और रणनीतिक योजना और कार्यान्वयन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देती है।

Read More
About Schemes-img

Suvidha Rin Yojna

ग्रामीण क्षेत्र में राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य योजना के अन्तर्गत राजस्थान महिला निधि से ऋण प्राप्ति हेतु पात्र होंगे। महिला निधि से सुविधा ऋण योजना का उद्देश्य .ऋण राशि 24 माह मे समान मासिक किश्तों में .घर की आवश्यकताओं के लिए 15 हजार रूपये .बच्चों की शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये .घर में शादी के लिए 25 हजार रूपये .कर्ज चुकाने के लिए 25 हजार रूपये .आय-अर्जन (कृषि एवं गैर-कृषि) गतिविधियों के लिए अधिकतम 40 हजार रूपये

Read More
About Schemes-img

About Rajasthan Mahila Nidhi

राजस्थान महिला निधि, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप देश की प्रथम राज्य स्तरीय सहकारी संस्था है जो राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा प्रोन्नत महिला स्वय सहायता समूहों के सदस्यों को उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं एवं आय-अर्जन गतिविधियों हेतु सरल ऋण उनके द्वार पर ही उपलब्ध करवा रही है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इस संस्था की स्थापना 10 अगस्त 2022 को की गई। ऋण आवेदन प्रक्रिया आधुनिक मोबाइल तकनीक पर आधारित है जिसमे स्वय सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृत करवाने के लिए अपने ही द्वार पर ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। राजस्थान महिला निधि के फील्ड स्टाफ स्वयं सहायता समूह के ऋण आवेदन (टेबलेट) कम्प्यूटर के माध्यम से सीधे प्रधान कार्यालय को प्रस्तुत कर 48 घण्टे में चालीस हजार रूपये तक की ऋण राशि स्वयं सहायता समूह के बचत खातों में अंतरित की जाती है। उपरोक्त वितरित ऋण की बसूली समान मासिक किश्तो में डिजीटल पैमेन्ट गेट-वे प्लेटफॉर्म यथा पेटीएम, फोन-पे. गूगल-पे इत्यादि पर भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के माध्यम से जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। एक लाख रूपये तक के ऋण पर राज्य सरकार की वर्तमान में 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान सहायता के फलस्वरूप स्वयं सहायता समूहों को यह ऋण 2.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध है।

Read More
about-img

Video Gallery

Success Stories

Success Story Image
Neelu Jangir

नमस्कार, मेरा नाम नीलू जांगिड़ है। मैं ग्राम डालूवाला की निवासी हूं जो की मधोराजपुरा ब्लॉक के उजाला सीएलएफ के दीपक ग्राम संगठन के अंतर्गत आता है और मेरे स्वयं सहायता समूह का नाम राधे-राधे हैं। मेरा स्वयं का फूल बत्ती बनाने का उद्योग है जो की एक लघु उद्योग की श्रेणी में आता है। ‌ जिसे आगे बढ़ाने हेतु मुझे रन की आवश्यकता थी तो मुझे राजस्थान महिला निधि से ढाई प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया गया जिससे मुझे आर्थिक संबल प्राप्त हुआ तथा साथ ही मुझे मेरे लघु उद्योग को आगे बढ़ाने में सहायता‌ भी मिली। राजस्थान महिला निधि से ऋण मिलने के उपरांत जो मेरे लघु उद्योग में बढ़ोतरी हुई है उससे मेरी आजीविका भी बड़ी है साथ में मेरी आर्थिक स्थिति मैं भी सुधार हुआ है‌। इस ऋण के प्राप्ति हेतु ना तो मुझे कहीं जाने की आवश्यकता महसूस हुई ना ही कोई फाइल चार्ज देना पड़ा क्योंकि राजस्थान महिला निधि द्वारा‌ मेरी आवश्यकता को समझ कर मेरे घर पर आकर मुझे ऋण उपलब्ध करवाया गया जिससे मुझे काफी सहायता मिली। राजस्थान महिला निधि से प्राप्त हुए ऋण की ब्याज दर अत्यधिक कम होने के कारण मुझे इसकी किस्त भरने में भी काफी आसानी हो रही है तथा इसमें किस्त भरने का जो व्यवस्था है वह भी काफी उत्तम है क्योंकि डिजिटल पेमेंट के माध्यम से किस्त जमा करवाने से बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे मेरा समय भी बचता है तथा साथ में आने जाने का खर्च भी और किस्त जमा करवाने के उपरांत हमें रसीद भी प्राप्त होती है जो की हमारे लिए एक सुविधा का स्रोत है। मैं राजस्थान महिला निधि का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इस तरीके की योजना से मुझे लाभान्वित किया जिससे मेरी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकी और मेरी आजीविका में भी बढ़ोतरी हो सकी और निवेदन करना चाहती हूं कि भविष्य में भी इस तरीके के ऋण हमें उपलब्ध करवाते रहें। सधन्यवाद नीलू जांगिड़ निवासी ग्राम डालूवाला, सीएलएफ उजाला,‌ग्राम संगठन दीपक राधे राधे स्वयं सहायता समूह ब्लॉक मधोराजपुरा,‌जिला जयपुर

Read More
Success Story Image
Sunita Vishnoi

मैं सुनीता बिश्नोई मैं गरीब परिवार से हूं और परिवार में पति के अलावा कमाने वाला कोई नहीं है और ना ही आजीविका बढ़ाने के साधन ये जिसके चलते परिवार का भरण पोषण बड़ी मुश्किल से होता था राजस्थान महिना निधि योजना ‌द्वारा ऋण प्राप्त के बाद कहते हैं कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं और इसी अंधेरे को दूर करने आई राज्जीविकर, राजीविका द्वारा भेजी गई सीजारपी टीम के माध्यम से समूह के बारे में समझा और समुह में जोड़ने के फायदे और आजीविका बढ़ोतरी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई यह जानकारी मेरे ‌द्वारा घरवाली की बताया गया और परिवार की सहमति से दिनांक 20/11/2020 को शिव शक्ति सहायता समूह से जुड़ी और वर्तमान में मैं इस समूह की अध्यक्ष पर कार्यरत हूं जिसमें मैंने अपनी बचत करना प्रारंभ किया और बाद में राजीविका ‌द्वारा समूह से 15000 रुपए का इन्वेस्ट कर स्वय के घर ही दिनाक 12.06.2021 को किराणा व स्वीट की स्टोर स्टार्ट किया था सामान और पैसा दोनों की कमी थी पर मैं यहां नहीं रकी अब तक जी आत्मविश्वास समुह के माध्यम से मेरे अंदर जगा उसने मुझे समझाया कि जिस तरह समय का पहिया कभी नहीं थमता उसी प्रकार मुझे मेरी आजीविका को आगे बढ़ाना है और ऊंचाइयों पर ले जाना है और इसी सोच के साथ मैंने अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान महिना निधि योजना वरदान साबित हुई महिला निधि से 40000 (आजीविका गतिविधि के लिए) रूपए कम ब्याज दर पर ऋण मुझे आसानी से मिल गया जिससे में अपने व्यापार में लगाकर आज अच्छा मुनाफा कमा पा रही हु जिससे मेरे घर का खर्चा चलाने में आसानी हो रही है इस कार्य से मुझे प्रतिमाह ₹7000 की आय हो जाती है अब घर का खर्चा आसानी से निकल रहा है और बचत भी हो रही है इसके अलावा मान सम्मान और प्रतिष्ठा पूरे गांव में बढ़ी है मैं राजस्थान महिला निधि का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि मुझ जैसी कई नारियों को सफल बनाया

Read More
Success Story Image
Bimla

मेरा नाम विमला है में एक गरीब परिवार से हु. मेरा गांव अजमेर जिले के पीसांगन ब्लॉक में अर्जुनपुरा जांगीर है मेरी उम्र 45 साल है मेरे चार लड़किया और दो लड़के है। घर में कमाने वाला पति के अलावा कोई नहीं था, और पति इतना कम कमा पाते थे की जिस से घर का खर्चा चलाना बहुत मुश्किल था। फिर मेने अपने पति के साथ मिलकर जूती बनाने का काम शुरू किया, लेकिन्न पैसे नहीं होने की वजह से काम सही से नहीं चल पा रहा था। और कोई बैंक लोन नहीं दे रही थी और जो दे रही थी उनकी शर्ते और ब्याज बहुत अधिक था। फिर एक दिन समूह बनाने वाली टीम हमारे गांव में आई और समूह के फायदे के बारे मैं बताया और मुझे बाबा रामदेव समूह में जोड़ा गया दिनांक 07-04-2022 को फिर दिसंबर माह में महिला निधि बैंक के बारे मै समूह में जानकारी दी गई जो की महिलाओं का ही बैंक है, उसके बाद महिला निधि के फायदे के बारे में जानकर मेने लोन के लिए आवेदन किया और मुझे महिला निधि बैंक से बिना किसी परेशानी के बहुत कम ब्याज दर पर 40,000 रुपए का लोन मिला और उसके बाद हमने 25,000 रुपये से जूती काटने की मशीन खरीदी और कुछ रुपये और मिला कर लगभग 20,000 रूपये का जूती बनाने का सामान खरीदा और काम को आगे बढ़ाया. महिता निधि के लोन से बहुत फायदा हुआ और हमारी बहुत बड़ी परेशानी खत्म हुई। पहले हमें जूती की कटिंग के लिए अजमेर जाना पड़ता था और आने जाने का बहुत खर्चा होता था, और कटिंग करवाने के भी बहुत ज्यादा पैसे देने पड़ते थे और समय भी बहुत खराब होता. और काम भी समय पर नहीं हो पता था, लेकिन महिला निधि से प्राप्त लोन की राशी से आज हम खुद मशीन खरीद पाये जिससे हमारा चप्पल जूते का काम सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है. इससे हमारे परिवार की महीने की आमदनी भी अच्छी हो जाती है, जिससे परिवार के पालन पोषण अच्छे से हो पाता है

Read More